ब्रेकिंग न्यूज़

जांजगीर-चाम्पा में छह साल के मासूम का अपहरण, परिजनों से माँगी 5 लाख की फिरौती

जांजगीर-चाम्पा में छह साल के मासूम का अपहरण, परिजनों से माँगी 5 लाख की फिरौती

जांजगीर-चाम्पा में छह साल के मासूम का अपहरण, परिजनों से माँगी 5 लाख की फिरौती

Share Post

बिलासपुर/जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर के बलौदा से एक दिन पहले अपहृत हुआ 6 साल का बालक मस्तूरी में मिला। जांजगीर पुलिस ने टेक्नीकल एक्सपर्ट्स की मदद से आरोपियों का पता लगाया।

पुलिस टीम जब मस्तूरी के देवगांव पहुंची तो एक सूने मकान में बच्चा मिला, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम राजा कुर्रे बताया जा रहा है। इस बीच बिलासपुर पुलिस भी पहुंच चुकी थी।

अब दो जिलों की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बता दें कि मंगलवार को बच्चे का अपहरण हुआ था। इसके बाद जांजगीर पुलिस सक्रिय हुई। साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से आरोपियों का लोकेशन मस्तूरी के देवगांव में मिला,

जांजगीर के बलौदा से एक दिन पहले अपहृत हुआ 6 साल का बालक मस्तूरी में मिला।

तब जांजगीर की पुलिस टीम के साथ बिलासपुर के भी पुलिसकर्मियों ने मकान में चारों ओर से घेर लिया। इसके बावजूद आरोपी भागने में कामयाब हो गए। खबर लिखे जाने पर जोरदार सर्चिंग अभियान जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ज्यादा दूर नहीं गए होंगे और उन्हें पकड़ लिया जाएगा। गौरतलब है कि आज वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा करते हुए डीजीपी डीएम अवस्थी ने एसपी पारुल माथुर को आरोपियों को पकड़ने में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए थे।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी एसपी से बात की थी और बच्चे को सकुशल वापस लाने के निर्देश दिए थे।

कृपया मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

कृपया मुझे ट्विटर पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

द हिंदुस्तान खबर डॉट कॉम


Share Post

Read Previous

पानीपत : एसिड अटैक करने वालों की सूचना देने पर एक लाख रुपये मिलेंगे

Read Next

रीवा: 10 घंटे तक फटते रहे सिलेंडर, 5 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में लगा रहा जाम

Leave a Reply

Most Popular