ब्रेकिंग न्यूज़

नीतू कपूर ने मनाया 62वां जन्मदिन, बेटी रिद्धिमा और बेटे रणबीर ने इन अंदाज में मनाया मां नीतू कपूर का जन्मदिन, डिनर पार्टी की तस्वीरें हुईं वायरल

नीतू कपूर ने मनाया 62वां जन्मदिन, बेटी रिद्धिमा और बेटे रणबीर

नीतू कपूर ने मनाया 62वां जन्मदिन, बेटी रिद्धिमा और बेटे रणबीर

Share Post

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं।

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस और बॉलीवुड के कई सितारे नीतू कपूर को उनके 62वें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। हर किसी ने उन्होंने अलग और खास अंदाज में बधाई दी है।

वहीं उनके जन्मदिन की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। दरअसल मंगलवार को नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर और बेटे रणबीर कपूर ने मां का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। इन दोनों ने डिनर पार्टी का आयोजन किया।

जिसमें रिद्धिमारणबीर के अलावा नीतू कपूर मौजूद थीं। इस बात की जानकारी रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं।    

यह खबर भी देखिए – इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा, एक पोस्ट के लेती हैं इतने करोड़ रुपये

रिद्धिमा कपूर ने अपनी, मां नीतू कपूर और भाई रणबीर की सेल्फी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ‘जन्मदिन की बधाई आयरन लेडी, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मां।’ इसके अलावा रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर अपनी और नीतू कपूर की एक तस्वीर भी साझा की।

इस तस्वीर के जरिए उन्होंने डिनर पार्टी की जानकारी दी। इन तस्वीरों के अलावा रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर भी मां नीतू कपूर की कई सारी तस्वीरें साझा करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

सोशल मीडिया पर यह सभी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। नीतू कपूर के फैंस उनकी इस इन तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं कमेंट के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। 

मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करें –द हिंदुस्तान खबर

मुझे ट्विटर पर फॉलो करेंद हिंदुस्तान खबर

द हिंदुस्तान खबर डॉट कॉम


Share Post

Read Previous

इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा, एक पोस्ट के लेती हैं इतने करोड़ रुपये

Read Next

24 घंटे में कोरोना के 24879 नए मामले सामने आए, देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,67,296 हुई

Leave a Reply

Most Popular