ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली से मानसून की जल्द विदाई, न्यूनतम तापमान में होगी वृद्धि, उमसभरी गर्मी से परेशान होंगे लोग

दिल्ली से मानसून की जल्द विदाई, न्यूनतम तापमान में होगी वृद्धि, उमसभरी गर्मी से परेशान होंगे लोग

दिल्ली से मानसून की जल्द विदाई, न्यूनतम तापमान में होगी वृद्धि, उमसभरी गर्मी से परेशान होंगे लोग

Share Post

दिल्ली में मानसून की विदाई जल्द होने वाली है। इसी के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

जिससे लोगों की उमसभरी गर्मी से परेशानी बढ़ेगी। बता दें कि इस मानसून सीजन में बारिश के कई रिकॉर्ड टूटे तो जलजमाव से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश होने के आसार नहीं है। इस बारे में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को जानकारी दी है।

शहर में आज न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक, 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे से बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे के बीच 24 घंटे में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मानसून की वापसी में विलंब के कारण अक्टूबर के पहले सप्ताह में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

दिल्ली में मानसून की विदाई जल्द होने वाली है।

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 84 प्रतिशत दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस था। इससे पहले, बीते दिन दिल्ली में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे और बारिश होने के आसार नहीं है। बारिश नहीं होने के कारण अधिकतम तापमान में पिछले तीन-चार दिनों में बढ़ोतरी हुई है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। दिल्ली में सुबह में न्यूनतम तापामान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मॉनसून के विलंब से वापसी के बीच अक्टूबर के पहले सप्ताह में महानगर में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

उधर, दिल्ली में गुरुवार को सुबह वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों में दिखा कि सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 155 था।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. www.thehindustankhabar.com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

द हिंदुस्तान खबर डॉट कॉम


Share Post

Read Previous

मिड-डे-मील योजना का नाम बदलकर ‘पीएम पोषण’ रखा गया, विपक्षी दलों ने साधा निशाना

Read Next

दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर छठ पूजा मनाने पर लगी रोक, डीडीएमए ने जारी की नई गाइडलाइंस

Leave a Reply

Most Popular