ब्रेकिंग न्यूज़

कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का 83 वर्ष की उम्र में निधन, आज किया जाएगा अंतिम संस्‍कार

कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का 83 वर्ष की उम्र में निधन, आज किया जाएगा अंतिम संस्‍कार

कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का 83 वर्ष की उम्र में निधन, आज किया जाएगा अंतिम संस्‍कार

Share Post

मशहूर कथक नर्तक और पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित बिरजू महाराज का 83 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है.

उन्होंने दिल्ली स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली. लखनऊ घराने से ताल्लुक रखने वाले बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी 1938 को हुआ था. बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी रोड स्थित श्मशान गृह में दोपहर एक बजे किया जाएगा.

बि‍रजू महाराज कथक नर्तक होने के साथ-साथ शास्त्रीय गायक भी थे. उन्‍होंने कथक नृत्य को नई ऊंचाइयां दीं. उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है. काशी हिन्दू विश्वविद्यालय और खैरागढ़ विश्वविद्यालय ने बिरजू महाराज को डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी थी. उनके न‍िधन की सूचना सबसे पहले उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी.

उन्‍होंने लिखा, ‘बहुत ही गहरे दुख के साथ हमें बताना पड़ रहा है कि आज हमने अपने परिवार के सबसे प्रिय सदस्य पंडित बिरजू जी महाराज को खो दिया. 17 जनवरी को उन्होंने अंतिम सांस ली. मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें. लखनऊ के कथक घराने में पैदा हुए बिरजू महाराज के पिता का नाम अच्छन महाराज था, जबक‍ि चाचा का नाम शम्भू महाराज था.

पंडित बिरजू महाराज का 83 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है.

दोनों का ही नाम देश के प्रसिद्ध कलाकारों में शुमार था.

नौ वर्ष की आयु में पिता के गुजर जाने के बाद परिवार की जिम्मेदारी बिरजू महाराज के कंधों पर आ गई थी. फिर भी उन्होंने अपने चाचा से कत्थक नृत्य प्रशिक्षण लेना शुरू किया और जिंदगी का सफर शुरू किया. कई बॉलीवुड फिल्‍मों के ल‍िए किया डांस कोरियोग्राफ बिरजू महाराज ने कई बॉलीवुड फिल्‍मों जैसे देवदास, डेढ़ इश्किया, उमराव जान और बाजी राव मस्तानी के लिए डांस कोरियोग्राफ किया था.

इसके अलावा उन्‍होंने सत्यजीत राय की फिल्म ‘शतरंज के खिलाड़ी‘ में म्यूजिक भी दिया था. उन्‍हें साल 2012 में विश्वरूपम फिल्म में डांस कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. इसके अलावा साल 2016 में बाजीराव मस्तानी के ‘मोहे रंग दो लाल‘ गाने की कोरियाग्राफी के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. www.thehindustankhabar.com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

द हिंदुस्तान खबर डॉट कॉम


Share Post

Read Previous

24 घंटे में 2 लाख 58 हजार कोरोना के नए मामले, देशभर में सक्रिय मरीज 16 लाख तो 385 की मौत

Read Next

पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले की जांच कर रहीं जस्टिस इंदु मल्होत्रा को SFJ ने धमकाया

Leave a Reply

Most Popular