ब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, दिल्ली में जल्द मानसून की दस्तक, बादल छाए रहने के साथ बारिश की आंशका

भारतीय मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, दिल्ली में जल्द मानसून की दस्तक, बादल छाए रहने के साथ बारिश की आंशका

भारतीय मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, दिल्ली में जल्द मानसून की दस्तक, बादल छाए रहने के साथ बारिश की आंशका

Share Post

दिल्ली में गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल है। वहीं जल्द ही दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। क्योंकि दिल्ली में इस साल मानसून सामान्य तिथि से 12 दिन पहले यानी 15 जून को दस्तक दे सकता है।

यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने दी। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2008 में भी मानसून 15 जून को दिल्ली पहुंचा था। उन्होंने कहा कि मानसून के समय से पहले आने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। इस बार यह (मानसून) 15 जून को दिल्ली पहुंच सकता है।

आईएमडी ने बताया कि उत्तरपश्चिमर बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है। जबकि उमस से लोगों को दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में बारिश की संभावना है। शनिवार को पारा कई डिग्री अधिक चढ़ने से न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जबकि एक दिन पहले ही यहां 13 वर्षों में जून माह में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो मौसम के औसत तापमान से आठ डिग्री सेल्सियस कम था।

इस साल मानसून सामान्य तिथि से 12 दिन पहले यानी 15 जून को दस्तक दे सकता है।

वहीं अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सुबह हवा में नमी का स्तर 67 प्रतिशत था। मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार को पुरवाई हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है।

अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। इससे पहले, राष्ट्रीय राजधानी के लोगों ने शुक्रवार को उमस भरी गर्मी का सामना किया और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) बताया कि नमी का स्तर 91 से 47 प्रतिशत तक दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला ने बताया कि कल देर रात बारिश होने से तापमान कम हो गया और शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के औसत से आठ डिग्री कम है।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. www.thehindustankhabar.com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

द हिंदुस्तान खबर डॉट कॉम


Share Post

Read Previous

दिल्ली सरकार ने लिया की फैसला शराब की दुकानों, रेस्त्रां-बार और क्लबों के लाइसेंस की अवधि इतने महीने और बढ़ाई

Read Next

भारत में कोरोना वायरस की स्थिति बेहतर हो रही है, 24 घंटे 84,332 नए मामले और 4,002 मौत

Leave a Reply

Most Popular