ब्रेकिंग न्यूज़

हिमाचल-उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी, भारत में मौसम ने बदली करवट…. बारिश का अलर्ट

हिमाचल-उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी, भारत में मौसम ने बदली करवट.... बारिश का अलर्ट

हिमाचल-उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी, भारत में मौसम ने बदली करवट…. बारिश का अलर्ट

Share Post

एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है।

पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो रही है। देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर में काले बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। उत्तराखंड में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम पूरी तरह से बदल गया है। मौसम विभाग ने फरवरी में 8 तारीख तक बारिश और ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट सबसे पहले बात दिल्ली एनसीआर की। जहां पर मौसम विभाग ने 3,4,5 फरवरी तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। साथ ही बारिश के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ने के संकेत हैं। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय बारिश हुई।

भारत में मौसम ने बदली करवट…. बारिश का अलर्ट

कई जगहों पर तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश उधर, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। कश्मीर में 4 से 8 इंच तक हिमपात हुआ। यह बर्फबारी आने वाले दिनों तक जारी रहने की संभावना है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही अगले दो दिनों तक अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है।

यलो अलर्ट किया गया है। दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई अन्य शहरों में बारिश हो रही है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 3 और 4 फरवरी को हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. www.thehindustankhabar.com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

द हिंदुस्तान खबर डॉट कॉम


Share Post

Read Previous

भूकंप का केंद्र था अफगानिस्तान, जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

Read Next

9 फऱवरी को फिर लौटेगी बारिश; यलो अलर्ट जारी, बारिश से ‘हवा’ की सेहत सुधरी

Leave a Reply

Most Popular