ब्रेकिंग न्यूज़

उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर विकास दुबे, मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की

गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार

गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार

Share Post

कानपुर गोलीकांड के आरोपी कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

कानपुर गोलीकांड के आरोपी कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने मंदिर में चिल्ला-चिल्लाकर खुद को विकास दुबे बताया। इसके बाद गार्ड ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।  

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। शिवराज चौहान ने कहा कि उनकी सरकार किसी भी अपराधी को नहीं बख्शेगी।

यह भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश के कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के घर दबिश देने गई पुलिस की टीम पर हुई फायरिंग, 8 आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए. 6 पुलिसकर्मी समेत सात लोग घायल

इसी बीच यूपी पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश के रवाना हो गई है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुबे की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धुल जाएंगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। 

हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है। 

विकास दुबे पर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोप है। कानपुर के बिकरू गांव में विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर उसके आदमियों ने हमला कर दिया था, जिसमें आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

इसके बाद से विकास दुबे फरार था और यूपी पुलिस उसको ढूंढने में लगी थी। यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने दुबे की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की है।

फिलहाल उज्जैन के फ्रीगंज थाने से उसे किसी गुमनाम स्थान पर ले जाया गया है। इसके अलावा यूपी पुलिस की एक टीम भी उज्जैन रवाना हो चुकी है।

कृपया मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

कृपया मुझे ट्विटर पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

द हिंदुस्तान खबर डॉट कॉम


Share Post

Read Previous

24 घंटे में कोरोना के 24879 नए मामले सामने आए, देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,67,296 हुई

Read Next

नहीं रहे हास्य अभिनेता जगदीप, 81 साल की उम्र में मुंबई में हुआ निधन

Leave a Reply

Most Popular