ब्रेकिंग न्यूज़

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दया बेन का रोल ऑफर होने पर दिव्यांका त्रिपाठी ने कही ये बात

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दया बेन का रोल ऑफर होने पर दिव्यांका त्रिपाठी ने कही ये बात

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दया बेन का रोल ऑफर होने पर दिव्यांका त्रिपाठी ने कही ये बात

Share Post

पिछले कुछ दिनो से खबरें थी कि सोनी सब के मशहूर कॉमेडी ड्रामा तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दया बेन के रोल के लिए टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को अप्रोच किया गया था।

दया बेन का किरदार जनता का पसंदीदा है और इसे दिशा वकानी ने कई सालों तक निभाया है। शो ‘ये है मोहब्बतें’ और ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ के साथ घर घर में पहचाने जाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है।

उन्होंने इन खबरों को अफवाह बताते हुए एक मीडिया से बातचीत की है। मीडिया से बातचीत करते हुए दिव्यांका ने कहा है, “इस तरह अफवाहें होती हैं, ज्यादातर निराधार और गैर-तथ्यात्मक। यह एक शानदार शो है जिसकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इसे करने के लिए उत्सुक हूं।

मैं एक नए कॉन्सेप्ट और नई चुनौती की तलाश में हूं।” वहीं शो में दिशा को आखिरी बार दयाबेन के रूप में नजर आए तीन साल से ज्यादा का समय हो चुका है। वह 2017 से अनिश्चितकालीन मैटरनिटी लीव पर हैं। उनकी वापसी और यहां तक कि शो से बाहर होने की भी कई अफवाहें उड़ चुकी हैं, लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दया बेन के रोल के लिए टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को अप्रोच किया गया था।

दिव्यांका त्रिपाठी की अगर बात की जाए तो एक्ट्रेस हाल ही में केप टाउन से लौटी हैं, जहां वह एडवेंचर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ की शूटिंग कर रही थीं।

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, आस्था गिल, विशाल आदित्य सिंह, अनुष्का सेन, सना मकबुल, अभिनव शुक्ला और महेक चहल भी कंटेस्टेंट के रूप में दिखाई देंगे।

‘खतरों के खिलाड़ी 11’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और बहुत जल्द ही यह शो ऑनएयर होने वाला है। वहीं दिव्यांका को आखिरी बार एकता कपूर के सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में देखा गया था।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. www.thehindustankhabar.com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

द हिंदुस्तान खबर डॉट कॉम


Share Post

Read Previous

आज दिल्ली में कोरोना वायरस के 89 नए मामले सामने आए, चार मरीजों की मौत

Read Next

शहीर शेख की फैमिली फोटो में पत्नी रुचिका कपूर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए आयी नजर

Leave a Reply

Most Popular