ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्लीवालों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

दिल्लीवालों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

दिल्लीवालों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

Share Post

दिल्ली में गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। क्योंकि दो दिन बाद ही बारिश की आशंका जताई गई है। फिलहाल दिल्ली में गर्मी और उमस से बुरा हाल हो रखा है।

आज भी लोगों को राहत मिलते नजर नहीं आ रही है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, हवा में आर्द्रता का स्तर 40 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और लू चलने का अनुमान है। उधर बुधवार को दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्से लू की चपेट में रहे।

दिल्ली में गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आज का दिन जुलाई के महीने में तीसरा लू वाला दिन रहा।

सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली एक जुलाई (43.1 डिग्री सेल्सियस) और दो जुलाई (41.3 डिग्री सेल्सियस) को भी लू की चपेट में रही थी।

उधर, केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, 12 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 209 रहा। वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। आपको बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. www.thehindustankhabar.com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

द हिंदुस्तान खबर डॉट कॉम


Share Post

Read Previous

दिल्ली में कोरोना के 93 नए मामले मिले, चार और मरीजों की मौत

Read Next

आलिया भट्ट अब बॉलीवुड में धमाल मचाने के बाद हॉलीवुड की राह पर

Leave a Reply

Most Popular