ब्रेकिंग न्यूज़

मौसम की जानकारी: दिल्ली में अभी और लुढ़केगा पारा, पड़ेगी कपकपाने वाली ठंड

मौसम की जानकारी: दिल्ली में अभी और लुढ़केगा पारा, पड़ेगी कपकपाने वाली ठंड

मौसम की जानकारी: दिल्ली में अभी और लुढ़केगा पारा, पड़ेगी कपकपाने वाली ठंड

Share Post

(मौसम की जानकारी) राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी (दृश्यता) काफी कम हो गई। दिल्ली के ज्यादातर इलाके में कोहरा छाये रहने से आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा।

कुछ ऐसे ही तस्वीरें दिल्ली और एनसीआर से देखने को मिली। जहां कम विजिबिलिटी होने से यातायात व्यवस्था बिगड़ती नजर आई है। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को मौसम सर्द रहा और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

साथ ही ठंडी हवाएं चलने से लोगों को सर्दी का एहसास होता रहा।मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहते हुए 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जो इस महीने में अब तक सबसे कम है।

राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी (दृश्यता) काफी कम हो गई।

हालांकि हवा की गति तेज होने की वजह से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है और यह मध्यम श्रेणी में पहुंच गयी है।मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई है।

विभाग ने बताया कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है क्योंकि पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों की ओर ठंडी हवाओं के चलते रहने का अनुमान है। वहीं मंगलवार को सूरज निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

कृपया मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

कृपया मुझे ट्विटर पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

द हिंदुस्तान खबर डॉट कॉम


Share Post

Read Previous

15 हजार भूखंड, मकान, फ्लैट बिल्डरों ने बेच डाले, निगम में नामांतरण नहीं

Read Next

1250 नए मामले मिले, कुल संक्रमितों की संख्या दो लाख 92 हजार के पार

Leave a Reply

Most Popular