ब्रेकिंग न्यूज़

अवैध हथियार के जखीरे के साथ महिला गिरफ्तार, चुनाव क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी….

अवैध हथियार के जखीरे के साथ महिला गिरफ्तार, चुनाव क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी....

अवैध हथियार के जखीरे के साथ महिला गिरफ्तार, चुनाव क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी….

Share Post

भांडेर। पुलिस ने महिला को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला चुनाव क्षेत्र में हथियार खपाने जा रही थी। महिला के पास से पिस्टल बरामद की गई है।

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। घटना भाण्डेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिन्धवारी की है, जहां धीरपुरा पुलिस ने सोनू कौर सिकलीकर पत्नी चरणजीत सिंह कौरव निवासी ग्राम धसली थाना चैनपुर जिला खरगौन को गिरफ्तार किया है।

बैग में अवैध पिस्टल भरकर लाई थी। महिला को 10 पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक महिला चुनाव क्षेत्र में हथियार खपाने जा रही थी। महिला खरगौन जिले से भांडेर विधानसभा चुनाव में 32 बोर की पिस्टल बेचने आई थी।

पुलिस ने महिला को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

महिला के पास से 32 बोर की 10 पिस्टलें बरामद हुई है। इस मामले में धीरपुरा थाना प्रभारी यादवेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि एसपी गुरुकरन सिंह के निर्देश पर और एएसपी कमल मौर्य के मार्गदर्शन में पुलिस फोर्स के साथ सिंधवारी मोड़ पर घेराबंदी कर

महिला को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में महिला ने लंबे समय से अवैध हथियारों की तस्करी का खुलासा किया है।

कृपया मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

कृपया मुझे ट्विटर पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

द हिंदुस्तान खबर डॉट कॉम


Share Post

Read Previous

छतरपुर : रेत निकालते समय पलटी एल एंड टी मशीन, नाबालिग समेत 3 की मौत….

Read Next

बिहार चुनाव: मांझी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र- राम विलास पासवान की मौत की जांच करायें, चिराग ने किया पलटवार….

Leave a Reply

Most Popular