ब्रेकिंग न्यूज़

मौसम: दिल्ली में भी गिरेगा पारा, उत्तर भारत में ठंड का कहर रहेगा बरकरार

मौसम: दिल्ली में भी गिरेगा पारा, उत्तर भारत में ठंड का कहर रहेगा बरकरार

मौसम: दिल्ली में भी गिरेगा पारा, उत्तर भारत में ठंड का कहर रहेगा बरकरार

Share Post

मौसम उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ये हाल तब है जब जनवरी का महीना खत्म होने वाला है। ऐसा लग रहा है कि उत्तर भारत में एक बार फिर से ठंड का दौर शुरू हो सकता है।

क्योंकि कुछ राज्यों में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की आशंका जताई जा रही है। वहीं उत्‍तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण सर्द हवाएं चल रही हैं और ठंड का ऐहसास हो रहा है। उधर, राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी कम रही।

एक व्यक्ति ने बताया कि कोहरे की वजह से कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। ठंड बहुत ज़्यादा है जिसकी वजह से दुर्घटना होने का डर भी है। मौसम विभाग के मुताबिक ठंड अभी कुछ दिन और इसी तरह से परेशान करेगी।

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में अगले दो दिनों में पारा और नीचे जाएगा, जिससे ठंड और परेशान करेगी। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्‍तरी पहाड़ी राज्‍यों में अगले कुछ दिन भारी बर्फबारी और बारिश के भी आसार हैं।

मौसम उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों के कुछ इलाकों में घने कोहरे का दौर जारी है और प्रयागराज मंडल में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में प्रदेश का सबसे ठंडा शहर बहराइच रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, गोरखपुर में 17.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का एक सिस्टम फिर से सक्रिय हो रहा है। इसके चलते यूपी के सीमावर्ती राज्य उत्तराखण्ड में 23-24 जनवरी को बारिश की संभावना जताई गयी है।

आज राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली है। बीते चौबीस घंटे में 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ चुरू राज्य का सबसे सर्द रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक पिलानी में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 5.0 डिग्री, सीकर 6.0 डिग्री, गंगानगर 6.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ 6.3 डिग्री, अजमेर में 7.5 डिग्री व बीकानेर में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कृपया मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

कृपया मुझे ट्विटर पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

द हिंदुस्तान खबर डॉट कॉम


Share Post

Read Previous

अपने मंत्रियों से कही ये बड़ी बात, भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने यूपी मिशन 2022 के लिए दिया जीत का मंत्र

Read Next

नोएडा और दिल्ली यातायात पुलिस ने ऐसे की मदद, पूजा ने मरते-मरते पांच लोगों को दिया जीवनदान

Leave a Reply

Most Popular