ब्रेकिंग न्यूज़

विकास दुबे ने कर ली थी पुलिस कर्मियों के शवों को बाथरूम में जलाने की तैयारी, ऐसे हुआ खुलासा

विकास दुबे ने कर ली थी पुलिस कर्मियों के शवों को बाथरूम में जलाने की तैयारी, ऐसे हुआ खुलासा

विकास दुबे ने कर ली थी पुलिस कर्मियों के शवों को बाथरूम में जलाने की तैयारी, ऐसे हुआ खुलासा

Share Post

विकास दुबे के साथी उमाकांत उर्फ बउआ उर्फ गुड्डन ने सरेंडर करने के बाद पुलिस पूछताछ में कई अहम जानकारियां दी हैं।

देर रात तक उससे पूछताछ हुई। उमाकांत ने पुलिस को बताया कि कैसे पांच सिपाहियों के शव शौचालय में पहुंचाए गए थे और विकास दुबे ने उन्हें जलाने का पूरा इंतजाम कर लिया था।

उसने पुलिस को कुछ असलहों के बारे में भी बताया जिसकी बरामदगी के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिया है। उमाकांत का घर उस शौचालय के सामने है जहां पर पांच सिपाहियों के शव रखे गए थे।

उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह प्रवीन की छत पर बंदूक के साथ मौजूद था। सिपाहियों को खोज खोजकर मारा गया था। उसके बाद उनके शवों को घसीटकर शौचालय में एक के ऊपर एक रखा गया।

जिसके बाद विकास दुबे ने मिट्टी के तेल का पीपा मंगा लिया था। वह सिपाहियों के शव को जला देना चाहता था। मगर कुछ साथियों ने उसे रोक लिया था। उमाकांत विकास दुबे का ट्रैक्टर चलाता था।

विकास दुबे के साथी उमाकांत उर्फ बउआ उर्फ गुड्डन ने सरेंडर करने के बाद पुलिस पूछताछ में कई अहम जानकारियां दी हैं

सीजन में जब उसका काम खत्म हो जाता था तो वह छोटी मोटी नौकरी करके अपना परिवार पालता था। वर्तमान में वह एक फैक्ट्री में काम कर रहा था। जहां पर विकास दुबे ने ही उसकी नौकरी लगवाई थी।

उमाकांत ने बताया कि वह पहले विकास दुबे के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहता था। उसने पुलिस से कहा कि बहुत साल पहले उसका झगड़ा अपने भाई से हुआ। वह पुलिस तक बात नहीं ले जाना चाहता था।

उसके बाद विकास दुबे ने उसकी बेटी से चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। जिसके बाद मजबूरन उसे विकास के संरक्षण में जाना पड़ा। उमाकांत का दूसरा भाई बब्बन भी इस मामले में आरोपित है।

उसपर भी 50 हजार का इनाम है। उसके पास भी दो नाली लाइसेंसी बंदूक है। पुलिस उमाकांत के जरिए बब्बन तक पहुंचने की कोशिश में लगी हुई है। उससे बब्बन के बारे में कुछ जानकारियां मिली हैं।

विकास दुबे के गुर्गे और पचास हजार के इनामी ने नाटकीय ढंग से शनिवार को चौबेपुर थाने में सरेंडर किया था। उसके साथ उसकी पत्नी और बेटी मौजूद थी।

गले में तख्ती टांगे उमाकांत शुक्ला उर्फ बउआ ने पुलिस के सामने सरेंडर करने के साथ ही अपनी जान की सुरक्षा मांगी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

उमाकांत ने पूछताछ में कुछ हथियारों के बारे में भी जानकारी दी है। बिकरू निवासी उमाकांत शुक्ला उर्फ बउआ घटना में शामिल था। यह बात उसने खुद कबूल की।

कृपया मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

कृपया मुझे ट्विटर पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

द हिंदुस्तान खबर डॉट कॉम


Share Post

Read Previous

आगरा में बैठक के दौरान डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की नाक से बहने लगा खून, मथुरा हुए रवाना..

Read Next

बंगाल इमाम एसोसिएशन ने जारी किया पत्र, कहा जो भी मुस्लिम बीजेपी से जुड़ेंगे उन्हें मुसलमान नहीं माना जाएगा….

Leave a Reply

Most Popular