ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का दौरा किया, 12 घंटे में पहुंचेंगे मुंबई

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का दौरा किया, 12 घंटे में पहुंचेंगे मुंबई

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का दौरा किया, 12 घंटे में पहुंचेंगे मुंबई

Share Post

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की प्रगति की समीक्षा की।

इस एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद उम्मीद है कि राष्ट्रीय राजधानी (दिल्ली) और वित्तीय केंद्र (मुंबई) के बीच यात्रा का समय 24 घंटे से कम होकर 12 घंटे रह जाएगा। आठ लेन वाला यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात से होकर गुजरेगा।

गडकरी ने यह भी कहा कि दिल्ली-एनसीआर में यातायात जाम और वायु प्रदूषण की समस्या को कम करने के लिए सड़क मंत्रालय 53,000 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं पर काम कर रहा है।

बृहस्पतिवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की प्रगति की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी मौजूद थे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के मार्च 2023 तक पूरा होने की संभावना है और इसे भारतमाला परियोजना के पहले चरण के तहत बनाया जा रहा है।

नितिन गडकरी के मुताबिक इस परियोजना की लागत 98,000 करोड़ रुपये है और यह भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. www.thehindustankhabar.com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

द हिंदुस्तान खबर डॉट कॉम


Share Post

Read Previous

सोनू सूद के घर खत्म हुआ इनकम टैक्स सर्वे, हाथ में कुछ बैग लेकर घर से निकले अधिकारी

Read Next

दिल्ली में आज कोरोना के 33 नए मामले मिले, एक और मरीज की मौत

Leave a Reply

Most Popular