ब्रेकिंग न्यूज़

पूरी दिल्ली छावनी में तब्दील, चक्का जाम पर जमीन से आसमान तक पुलिस की कड़ी निगरानी

किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। इसको देखते हुए दिल्ली का लाल किला, आईटीओ समेत कई महत्वपूर्ण जगहों पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किया गया है।

किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। इसको देखते हुए दिल्ली का लाल किला, आईटीओ समेत कई महत्वपूर्ण जगहों पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किया गया है।

Share Post

किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। इसको देखते हुए दिल्ली का लाल किला, आईटीओ समेत कई महत्वपूर्ण जगहों पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किया गया है।

संगठन देशभर में आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम करेंगे। उधर, किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में चक्का जाम के आह्वान के मद्देनज़र लोनी बॉर्डर पर निगरानी रखने के लिए सुरक्षाबल ड्रोन (Drone) का इस्तेमाल कर रहे हैं।

हालांकि किसानों ने दिल्ली-एनसीआर को इससे बाहर रखा है लेकिन फिर भी दिल्ली पुलिस अलर्ट है। 26 जनवरी के दिन हुई हिंसा को लेकर पुलिस इस बार कोई भी ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। दिल्ली पुलिस ने सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा के स्पेशल इंतजाम किए हैं।

किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है।

चक्का जाम को देखते हुये दिल्ली के और भी बॉर्डरों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इससे पहले किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हमारे पुास पुख्ता सबूत थे कि कल कुछ लोग चक्का जाम के दौरान हिंसा फैलाने की कोशिश करते। हमारे पास पक्की रिपोर्ट थी।

हमने जनहित को देखते हुए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को कल होने वाले चक्का जाम से अलग रखा है। वहीं, किसानों द्वारा चक्का जाम पर नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह ने कहा कि नोएडा क्षेत्र में किसी संगठन ने हमें आधिकारिक रूप से सूचना नहीं दी है।

ग्रेटर नोएडा से सूचना मीडिया के माध्यम से हमें मिली है। उसकी तैयारी की गई है। हमारी कोशिश रहेगी कि आम जनता को कोई समस्या न हो।

कृपया मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

कृपया मुझे ट्विटर पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

द हिंदुस्तान खबर डॉट कॉम


Share Post

Read Previous

राजस्थान में कोरोना के 139 नए मामले मिले, एक व्यक्ति की मौत

Read Next

भाजपा नेता के बेटे पर केस दर्ज बेटे ने नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म

Leave a Reply

Most Popular