ब्रेकिंग न्यूज़

आत्मनिर्भर भारत अभियान के साथ जुड़े सुनील शेट्टी, ‘वोकल फॉर लोकल’ के ज़रिए शुरू किया फिटनेस अभियान

अभिनेता सुनील शेट्टी

अभिनेता सुनील शेट्टी

Share Post

चर्चित अभिनेता सुनील शेट्टी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत मिशन में शामिल हो गए हैं।

इसके लिए उन्होंने देसी वेलनेस ब्रांड के साथ हाथ मिलाया है और कंपनी स्थानीय भागीदारों के लिए ‘वोकल फॉर लोकल’ की विचारधारा से जुड़ गए हैं।

इस बारे में सुनील शेट्टी कहते हैं, “भारतीय परिवार के प्रत्येक सदस्य की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा फिटनेस अभियान केंद्रित है। मौजूद समय में लोगों के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाना महत्वपूर्ण हो गया है।

सही खानपान की आदतों के साथ प्रतिरोधक क्षमता शरीर के लिए बहुत जरूरी बन गया है।” इस अभियान में सुनील शेट्टी के साथ जुटे प्रणय जैन कहते हैं, “हमारा नारा है बॉडी फर्स्ट।

इसमें नवीन पोषक तत्वों, प्राकृतिक और आयुष थीम वाले उत्पादों को हर भारतीय तक पहुंचाने पर हमारा ध्यान केंद्रित रहेगा।

स्वस्थ जीवन में ही स्वस्थ भारत का भविष्य है, इस बात पर जोर देते हुए अभिनेता सुनील शेट्टी कहते हैं, बॉडीफर्स्ट अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गो वोकल फॉर लोकल की विचारधारा में विश्वास करता है।

आने वाले समय में हमें जीवन के लिए उपयोगी हर उत्पाद का निर्माण भारत में ही करना है। और उसके लिए ये एक अच्छी शुरूआत है।”

मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करें –द हिंदुस्तान खबर

मुझे ट्विटर पर फॉलो करेंद हिंदुस्तान खबर

द हिंदुस्तान खबर डॉट कॉम


Share Post

Read Previous

सुशांत सिंह की फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर हुआ रिलीज़, फैंस हुए भावुक

Read Next

24 घंटे में 22,752 नए मामले आए सामने, देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,42,417 हुई

Leave a Reply

Most Popular