ब्रेकिंग न्यूज़

रिया चक्रवर्ती ने मीडिया के खिलाफ दर्ज की केस, बताई ये वजह….

रिया चक्रवर्ती ने मीडिया के खिलाफ दर्ज की केस, बताई ये वजह...

रिया चक्रवर्ती ने मीडिया के खिलाफ दर्ज की केस, बताई ये वजह…

Share Post

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में रिया चक्रवर्ती से आज चौथी बार सीबीआई ने पूछताछ की। पूछताछ खत्म होने के बाद रिया चक्रवर्ती ने मीडिया के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

इसके जरिए उन्होंने मीडिया की हरकतों पर सवाल खड़े किए हैं। रिया चक्रवर्ती ने बताया ये कारण रिया चक्रवर्ती ने मीडिया के खिलाफ लिखाई गई रिपोर्ट में कहा है कि मीडिया उनकी बिल्डिंग के पास जमा रहती है।

इतना ही नहीं, वो कहीं भी जाती है तो मीडिया उनका रास्ता रोकती है जिससे वो काफी परेशान हो रही हैं। उसने कहा कि ये उसका संवैधानिक अधिकार है कि मुंबई पुलिस मीडिया से इस विषय में बात करे और उनका रास्ता रोकने से मना करे।

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में रिया चक्रवर्ती से आज चौथी बार सीबीआई ने पूछताछ की।

रिया चक्रवर्ती से आज सीबीआई ने चौथी बार पूछताछ की। इसके अलावा सीबीआई आज काफी हरकत में भी नजर आई। सीबीआई ने आज रिया चक्रवर्ती के साथ श्रुति मोदी को भी समन भेजा था।

बता दें कि सुशांत केस पर पूरे देश की नजर होने के कारण मीडिया का फोकस भी उसी तरफ हो गया है। ऐसे में मीडिया इस केस की हर एक बात देश की जनता तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

इस बात को लेकर रिया चक्रवर्ती एवं अन्य काफी परेशान नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी रिया चक्रवर्ती ने मीडिया से बचने के लिए मुंबई पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी।

कृपया मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

कृपया मुझे ट्विटर पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

द हिंदुस्तान खबर डॉट कॉम


Share Post

Read Previous

प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक में डूबा पूरा देश, बिहार कांग्रेस ने भी तीन दिनों के लिए स्थगित कर दी चुनावी रैली

Read Next

महाराष्ट्र सरकार ने जारी की अनलॉक-4 की गाइडलाइन, मेट्रो सेवाएं रहेगी बंद….

Leave a Reply

Most Popular