ब्रेकिंग न्यूज़

जनवरी में टूटा रिकॉर्ड, कश्मीर से लेकर हिमाचल तक आगे दो दिनों मौसम में बारिश और बर्फबारी

जनवरी में टूटा रिकॉर्ड, कश्मीर से लेकर हिमाचल तक आगे दो दिनों मौसम में बारिश और बर्फबारी

जनवरी में टूटा रिकॉर्ड, कश्मीर से लेकर हिमाचल तक आगे दो दिनों मौसम में बारिश और बर्फबारी

Share Post

देश भर में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। इसी बीच अब मौसम विभाग ने उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग ने कहा हि जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश तक आने वाले दो दिनों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी देते हुए कहा कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ आ रहा है।

जिसकी वजह स आने वाले दिनों में पहाड़ी राज्यों में इसका असर साफ देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्‍मू कश्‍मीर से लेकर हिमाचल और उत्‍तराखंड जैसे राज्यों में मौसम बदल जाएगा।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। जिसकी वजह से सड़कों पर विज़िबिलिटी बहुत कम रही।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई। इसके अलावा उत्तर भारत में हुए मौसम के बदलाव का असर कई राज्यों में देखा जा रहा है।

10 फरवरी को भी तापमान में गिरावट और बादलों के रहने की उम्मीद है। इसके अलावा एक रिपोर्ट के मुताबिक, 62 सालों में पहली बार जनवरी का महीना सबसे गर्म रहा। दक्षिण भारत में 121 साल का रिकॉर्ड टूट गया। इससे पहले साल 1919 में 22.14 डिग्री सेल्सियस और 2020 में 21.93 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कृपया मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

कृपया मुझे ट्विटर पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

द हिंदुस्तान खबर डॉट कॉम


Share Post

Read Previous

उत्तराखंड आपदा: 32 शव बरामद, 206 लापता, बचाव कार्य जारी

Read Next

बस में बम होने की सूचना मिलने से मचा हड़कंप, बैग में ये चीज

Leave a Reply

Most Popular