ब्रेकिंग न्यूज़

नोएडा और दिल्ली यातायात पुलिस ने ऐसे की मदद, पूजा ने मरते-मरते पांच लोगों को दिया जीवनदान

नोएडा और दिल्ली यातायात पुलिस ने ऐसे की मदद, पूजा ने मरते-मरते पांच लोगों को दिया जीवनदान

नोएडा और दिल्ली यातायात पुलिस ने ऐसे की मदद, पूजा ने मरते-मरते पांच लोगों को दिया जीवनदान

Share Post

ब्रेन एन्यूरिज्म से पीड़ित एक महिला को ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद उसके परिवार वालों ने उसके शरीर के अंगों को दान करने का निश्चय किया और इस काम में फोर्टिस अस्पताल ने उनकी मदद की।

जिससे पांच लोगों की जिंदगी बचाई गईं। अंगों को सही सलामत एयरपोर्ट तक पहुंचाने के लिए नोएडा व दिल्ली की यातायात पुलिस ने ग्रीन कारिडोर बनाया। जिसके बाद अंगों के प्रत्यारोपण के लिए जरूरतमंद तक पहुंचाया गया।

अलीगढ़ की रहने वाली 44 वर्षीय पूजा भार्गव ब्रेन एन्यूरिज्म संबंधित बीमारी से पीड़ित थी दरअसल, सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल के चिकित्सकों ने उसका हृदय, फेफड़े, दोनों किडनी व लिवर को दूसरे अस्पतालों में भिजवाया।

नोएडा और दिल्ली यातायात पुलिस ने ऐसे की मदद,

वहां इन अंगों के प्रत्यारोपण से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे लोगों को नया जीवन मिलेगा। अलीगढ़ की रहने वाली 44 वर्षीय पूजा भार्गव ब्रेन एन्यूरिज्म संबंधित बीमारी से पीड़ित थी। एक सप्ताह पूर्व अटैक पड़ने पर परिजनों ने उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था।

डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। पूजा भार्गव की मृत्यु से पहले डॉक्टरों ने उसके पति सौरभ भार्गव व परिजनों से पूजा के शरीर का अंगदान करने की अपील की थी। परिवार वालों से काफी विचार-विमर्श के बाद सौरभ इंसानियत के नाते अपनी पत्नी के अंगदान को राजी हो गए।

नोटो ने अंगदान संबंधी जानकारी दी फोर्टिस अस्पताल प्रबंधन ने नेशनल आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (नोटो) से संपर्क साधा और अंगदान संबंधी जानकारी दी। नोटो ने देशभर के सभी अस्पतालों में जरूरतमंदों की लिस्ट के आधार पर मुंबई व चेन्नई के अस्पताल में भर्ती मरीजों को चुना।

बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे पूजा के अंग प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हुई। साढ़े तीन घंटे के आपरेशन के बाद पूजा के शरीर से हृदय निकालकर चेन्नई के एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं फेफड़ों को मुंबई स्थित सर एचएन रिलांयस अस्पताल पहुंचाया गया।

पूजा की एक किडनी दिल्ली के भर्ती मरीज के लिए भेजी गई आपरेशन के लिए मुंबई व चेन्नई से भी चिकित्सक फोर्टिस अस्पताल पहुंचे थे। दोनों अंगों को पहले नोएडा में सड़क मार्ग के रास्ते दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचाया गया। फिर वहां से हवाई मार्ग से अलग-अलग शहरों तक पहुंचाया गया।

दोनों अंगों को सही सलामत एयरपोर्ट तक पहुंचाने के लिए नोएडा व दिल्ली की यातायात पुलिस ने ग्रीन कारिडोर बनाया था। वहीं पुजा की एक किडनी दिल्ली के शालीमार स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती मरीज के लिए भेजी गई। एक किडनी व लिवर सेक्टर-62 के ही फोर्टिस अस्पताल में भर्ती मरीज के काम आई है।

कृपया मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

कृपया मुझे ट्विटर पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

द हिंदुस्तान खबर डॉट कॉम


Share Post

Read Previous

मौसम: दिल्ली में भी गिरेगा पारा, उत्तर भारत में ठंड का कहर रहेगा बरकरार

Read Next

उज्ज्वला होम्स संचालक गिरफ्तार, जिस्मफरोशी के लिए भी भेजता था बाहर, महिलाओं को नशीली दवा पिलाकर करता था दुष्कर्म

Leave a Reply

Most Popular