ब्रेकिंग न्यूज़

कैदी से झगड़े के बाद नलिनी ने की आत्महत्या की कोशिश, राजीव गांधी के हत्या मामले में है दोषी

कैदी से झगड़े के बाद नलिनी ने की आत्महत्या की कोशिश (

कैदी से झगड़े के बाद नलिनी ने की आत्महत्या की कोशिश

Share Post

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी श्रीहरन ने सोमवार रात खुदकुशी की कोशिश की। उम्र कैद की सजा भुगत रही नलिनी ने बीती रात जेल में आत्महत्या करने की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक, वेल्लोर की जेल में कैद नलिनी ने जहर पीकर जान देने की कोशिश की। नलिनी के वकील पी पुगाझेंडी के मुताबिक वह चाहती है कि जिस कैदी से झगड़ा हुआ उसे दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए, क्योंकि दोनों के बीच गलतफहमी है।

इस मुद्दे पर बीती रात नलिनी की जेलर से बहस हुई थी। उसके बाद नलिनी ने कपड़े से अपना गला घोंटकर जान देने की कोशिश की।

कैदी से झगड़े के बाद नलिनी ने की आत्महत्या की कोशिश

तभी जेल स्टाफ ने उसे रोक लिया। खुदकुशी की कोशिश के बाद नलिनी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

मई 1991 में एक चुनावी रैली के दौरान लिट्टे ने श्रीपेरुम्बुदूर के पास राजीव गांधी की हत्या कर दी थी। दोषियों को सुनाया गया मृत्युदंड उम्रकैद में तब्दील कर दिया गया था। 

नलिनी फिलहाल तमिलनाडु की वेल्लोर जेल में उम्रकैद की सजा काट रही है। वह 1991 यानी 29 साल से जेल में है। उसके साथ ही राजीव गांधी हत्याकांड के 6 अन्य दोषी भी जेल में हैं।

इनमें नलिनी का पति मुरुगन भी शामिल है। राजीव गांधी हत्याकांड मामले में नलिनी को मौत की सजा सुनाई गई थी, लेकिन तमिलनाडु सरकार ने अप्रैल 2000 में उसकी सजा उम्रकैद में बदल दी थी।

कृपया मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

कृपया मुझे ट्विटर पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

द हिंदुस्तान खबर डॉट कॉम


Share Post

Read Previous

एन-95 मास्क का इस्तेमाल ना करें, वरना हो सकती है परेशानी, जानें कैसे?

Read Next

कोरोना काल के चलते चंडीगढ़ को मिलेगी सौग़ात, सितंबर तक शहर में 100 इलेक्ट्रिक साइकिलें चलेंगी

Leave a Reply

Most Popular