ब्रेकिंग न्यूज़

विधायक प्रद्युम्न सिंह ने लगाया मंदिर में ‘हाथे’, उपचुनाव में जीत के बाद मांगी एक और मुराद

विधायक प्रद्युम्न सिंह ने लगाया मंदिर में 'हाथे', उपचुनाव में जीत के बाद मांगी एक और मुराद

विधायक प्रद्युम्न सिंह ने लगाया मंदिर में ‘हाथे’, उपचुनाव में जीत के बाद मांगी एक और मुराद

Share Post

भाजपा विधायक प्रदुमन सिंह दमोह जिले के प्रसिद्ध जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान जागेश्वर नाथ की आराधना की दमोह।

विधानसभा उपचुनाव में बड़ा मलहरा से निर्वाचित हुए भाजपा विधायक प्रदुमन सिंह आज दमोह जिले के प्रसिद्ध जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान जागेश्वर नाथ की आराधना की।

वहीं चुनाव के पहले मंदिर में जीत के लिए लगाए उल्टे हाथे के बाद मिली जीत और मनोकामना पूरी होने पर सीधे हाथे लगाए और भगवान जागेश्वर नाथ का आभार जताया। इसके साथ ही मंत्री दर्जा प्राप्त प्रद्युम्न सिंह ने पुन: उल्टे हाथ लगाए।

भाजपा विधायक प्रदुमन सिंह दमोह जिले के प्रसिद्ध जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर पहुंचे

कयास लगाया जा रहा है कि उन्होंने ये उल्टे हाथे फिर से कोई नई मनोकामना के लिए लगाए हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने यह मनोकामना कैबिनेट मंत्री बनने के लिए लगाए हैं।

अब देखना है कि उनकी यह मनोकामना कितनी जल्दी पूरी होती है। बता दें कि भगवान जागेश्वर नाथ के दरबार में जो भी अपनी मन्नत मांगता है वो उल्टे हाथे लगाता है और जब उसकी मनोकामना पूरी हो जाती है, तो वह यहां पहुंचकर सीधे हाथे लगाता है।

चुनाव के पहले प्रद्युम्न सिंह ने जीत के लिए उल्टे हाथे लगाये थे, इसलिए आज जीत के बाद सीधे हाथे लगाने पहुंचे।

कृपया मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

कृपया मुझे ट्विटर पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

द हिंदुस्तान खबर डॉट कॉम


Share Post

Read Previous

बिहार: नीतीश कुमार सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज

Read Next

राजस्थान मौसम : सर्दी का दिखा असर, कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट

Leave a Reply

Most Popular