ब्रेकिंग न्यूज़

लालू यादव के राज में आज के दिन 35 किसानों का हुआ था कत्ल

लालू यादव के राज में आज के दिन 35 किसानों का हुआ था कत्ल

लालू यादव के राज में आज के दिन 35 किसानों का हुआ था कत्ल

Share Post

केंद्र सरकार की ओर से किसानों के भले के लिए नए कृषि कानून लाए गए हैं। जिनके खिलाफ में विभिन्न किसान करीब दो महीनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

वहीं किसानों को राजद, कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी राजनीतिक पार्टियों का भी समर्थन मिल रहा है। बीते दिनों बिहार में किसानों के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष एवं राजद नेता तेजस्वी यादव ने मानव श्रृंखला आयोजित की थी।

जिस पर शुक्रवार को ट्वीट कर भाजपा नेता सुशील मोदी ने लालू यादव के राज में गया में बीते वर्षों में हुए 35 किसानों के कत्ल की याद कराकर तेजस्वी यादव के खिलाफ जोरदार हमला बोला है। मानव श्रृंखला का नाटक करती है

राजद: सुशील मोदी सुशील मोदी ने लिखा कि अदालत ने लालू प्रसाद यादव को केवल चारा घोटाला के चार मामलों में सजा दी। जबकि जनता की अदालत ने बिहार की सत्ता व लोकसभा से बेदखल कर लालू यादव की पार्टी को किसानों-गरीबों के नरसंहारों की सजा दी।

केंद्र सरकार की ओर से किसानों के भले के लिए नए कृषि कानून लाए गए हैं।

सुशील मोदी ने कहा कि आज लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ‘राजद’ एक ओर वामपंथियों से गठबंधन कर चुनाव लड़ती है। दूसरी ओर किसानों का हमदर्द दिखने के लिए तेजस्वी यादव एवं उनकी पार्टी राजद मानव श्रृंखला का नाटक करती है।

सुशील मोदी ने कहा कि ठीक आज से 29 वर्ष पहले गया जिले के बारा गांव में जब वामपंथी अतिवादियों ने 35 किसानों के गले रेत कर उनकी निर्मम हत्याएं करी दी थीं। तब लालू प्रसाद यादव ही बिहार के मुख्यमंत्री थे।

अब उसे हर नरसंहार की बरसी पर उपवास कर प्रायश्चित करना चाहिए। तेजस्वी यादव के खिलाफ पूर्व डिप्टी सीएम ने बोला जोरदार हमला बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव के खिलाफ हमला बोलते हुए लिखा कि जिनके माता-पिता के राज में किसानों,

दलितों के सामूहिक नरसंहार की 100 से ज्यादा घटनाएं हुईं हो, उन्होंने बारा कांड की बरसी पर रैम्पवॉक कर अपनी संवेदनाहीनता प्रकट की। राजद ने 2020 के विधानसभा चुनाव से अपने 15 साल के शासनकाल की गलतियों के लिए माफी मांगी थी।

कृपया मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

कृपया मुझे ट्विटर पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

द हिंदुस्तान खबर डॉट कॉम


Share Post

Read Previous

बजट सत्र 2021: निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में देंगी विपक्ष के सवालों का जवाब, भाजपा ने इस कारण जारी किया विहिप

Read Next

कंगना रनौत का विरोध करने पहुंचे कांग्रेसी और पुलिस के बीच झड़प, ‘धाकड़’ की शूटिंग रोकने की रखी मांग

Leave a Reply

Most Popular