ब्रेकिंग न्यूज़

झारखंड में पिछले 24 घंटे में 816 नए संक्रमित मरीज, कुल पॉजिटिव केस 80,000 के पार

झारखंड में पिछले 24 घंटे में 816 नए संक्रमित मरीज, कुल पॉजिटिव केस 80,000 के पार

झारखंड में पिछले 24 घंटे में 816 नए संक्रमित मरीज, कुल पॉजिटिव केस 80,000 के पार

Share Post

झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में पहले से थोड़ी कमी आई है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि जिस रफ्तार से मरीज बढ़ रहे हैं, अगर उस रफ्तार से टेस्ट हो तो मरीजों की संख्या को कंट्रोल किया जा सकता है।

राज्य में अब तक 24,18,178 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। इनमें से अब तक 88,023 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। हालांकि पिछले चार दिनों से राज्य में प्रतिदिन 1000 से नीचे मरीज पाए जा रहे हैं।

पांच अक्टूबर को राज्य में 816, चार अक्टूबर को 933, तीन अक्टूबर को 877 और दो अक्टूबर को 736 नए मरीज मिले हैं। साथ ही संक्रमण से मरीजों की मौत में भी कमी आई है।

अब प्रतिदिन 10 के अंदर ही मरीजों की मौत हो रही है। अब तक राज्य में कुल 779 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 816 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं।

इनमें से, रांची से 319, बोकारो से 50, चतरा से 8, देवघर से 7, धनबाद से 43, दुमका से 8 , पूर्वी सिंहभूम से 70, गढ़वा से 35, गिरिडीह से 22, गोड्डा से 9, गुमला से 12, हजारीबाग से 20, मरीज मिले।

झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में पहले से थोड़ी कमी आई है।

जबकि जामताड़ा से 6, खूंटी से 32, कोडरमा से 3, लातेहार से 11, लोहरदगा से 9, पाकुड़ से 7, पलामू से 18, रामगढ़ से 28, साहेबगंज से 8, सरायकेला से 47, सिमडेगा से 17 और पश्चिमी सिंहभूम से 27 लोग संक्रमित पाए हैं।

कुल संक्रमित केस में से अब तक 76,669 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण की दर 3.6 प्रतिशत हो गई है। जबकि रिकवरी रेट 87.10% पर पहुंच गया है। झारखंड के गढ़वा में 2049, बोकारो में 4229, पलामू में 2691,

हजारीबाग में 3617, धनबाद में 5304, गिरिडीह में 3127, सिमडेगा में1631, देवघर में 2503, जामताड़ा में 836, दुमका में 1093, कोडरमा में 2988, गोड्‌डा में 1663, पू. सिंहभूम में 13550 संक्रमित मरीज है।

जबकि प. सिंहभूम में 4257 लातेहार में 1539, रामगढ़ में 3481, गुमला में 1726, लोहरदगा में 1307, चतरा में 1258, सरायकेला में 3199, खूंटी में 1623, पाकुड़ में 759 और साहेबगंज में 1369 मरीज पाए गए हैं।

कृपया मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

कृपया मुझे ट्विटर पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

द हिंदुस्तान खबर डॉट


Share Post

Read Previous

हाथरस पीड़ित परिवार समेत पूरे गांव का होगा कोरोना टेस्ट, कई पत्रकार हो चुके हैं पॉजिटिव

Read Next

अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली के खेतों में 11 अक्टूबर से होगा कैप्सूल का इस्तेमाल

Leave a Reply

Most Popular