ब्रेकिंग न्यूज़

शादी से किया इंकार तो घर में घुसकर प्रेमी ने की नाबालिग लड़की की हत्याह

शादी से किया इंकार तो घर में घुसकर प्रेमी ने की नाबालिग लड़की की हत्याह

शादी से किया इंकार तो घर में घुसकर प्रेमी ने की नाबालिग लड़की की हत्याह

Share Post

नई दिल्ली के बेगमपुर थाना इलाके में शादी के लिए मना करने पर एक युवक ने 17 वर्षीय लड़की की हथौड़े से हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को अंजाम मृतका के घर में दिया।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतका का नाम नीतू (17) है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक नीतू, बेगमपुर इलाके में सपरिवार रहती थी। परिवार में पिता दुर्गेश कुमार, दो बेटे और एक बेटी है। वह दो साल पहले बवाना में रहते थे। नीतू अपनी सहेली के घर आया जाया करती थी।

इसी दौरान उसकी मुलाकात लईक खान से हुई। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो हुई। दो साल पहले दुर्गेश ने बेगम विहार इलाके में अपना मकान बना लिया। लईक यहां भी आने-जाने लगा। करीब तीन माह से आरोपी नीतू पर शादी का दबाब बना रहा था। लेकिन नीतू शादी के लिए राजी नहीं हुई।

बेगमपुर थाना इलाके में शादी के लिए मना करने पर एक युवक ने 17 वर्षीय लड़की की हथौड़े से हत्या कर दी।

इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। शुक्रवार को आरोपी ने नीतू की हथौड़े से हत्या कर दी। चचेरे भाई को बाजार चिकन लेने भेजा मृतका के चचेरे भाई कौशल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे वह अपने चाचा के घर पर था। इसी दौरान लईक वहां आया।

लईक के आने के बाद वह छत पर चला गया। लईक और नीतू दोनों नीचे बात करने लगे। शाम करीब 6:00 बजे लईक ने कौशल को नीचे बुलाया। इसके बाद उसने उसे चिकन लाने के लिए 200 रुपये दिए। इसके बाद वह कहने लगा कि आज यहीं खाना खाकर जाएगा।

नीतू के कहने पर वह बाजार के लिए पैदल ही चला गया। ताला लगाकर भाग रहा था आरोपी शाम करीब 7:45 बजे कौशल बाजार से चिकन लेकर लौटा। इस दौरान उसने देखा कि लईक घबराई हुई हालत में दरवाजे पर ताला लगा रहा था। उसके कपड़े खून से सने थे और उसके हाथ में हथौड़ा था।

लईक को देखकर कौशल ने आवाज दी और उसे रूकने के लिए। इस पर लईक वहां से भाग गया। कौशल ने नीतू को किया फोन आरोपी लईक के मौके से फरार होने के बाद कौशल ने नीतू के फोन पर फोन करा। फोन घर के अंदर ही बज रहा था। लेकिन अंदर से कोई जबाब नहीं आया।

इसके बाद वह घर के बाहर ही बैठकर परिवार के अन्य सदस्यों का इंतजार करने लगा। मां के आने के बाद तोड़ा घर का ताला नीतू की मां जब पहुंची तो उसने देखा कि कौशल घर के बाहर बैठा था। इस पर उसने कौशल से पूछा कि वह घर के बाहर क्यो बैठा है।

इस पर कौशल ने उन्हें पूरी आपबीती सुनाई। मां के कहने पर घर के दरवाजे का ताला तोड़ा। वह घर के अंदर दाखिल हुए तो उन्हें नीतू खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ी मिली। वह उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कृपया मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

कृपया मुझे ट्विटर पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

द हिंदुस्तान खबर डॉट कॉम


Share Post

Read Previous

ठंड की विदाई नजदीक,दिल्ली में कोहरे का सिलसिला जारी, मौसम विभाग ने तापमान बढ़ने को लेकर किया अलर्ट

Read Next

ऑनलाइन आवेदन ऐसे करें किसान , खरीफ फसल हुई है बर्बाद तो कृषि इनपुट योजना का लाभ लेकर करें भरपाई

Leave a Reply

Most Popular