ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक खत्म, पुष्कर सिंह धामी होंगे नए सीएम

भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक खत्म, पुष्कर सिंह धामी होंगे नए सीएम

भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक खत्म, पुष्कर सिंह धामी होंगे नए सीएम

Share Post

उत्तराखंड के नया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बनाया गया है।

तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद कई मुख्यमंत्रियों के नाम की चर्चा चल रही थी जिसमें से पुष्कर को सीएम बनाया गया। पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से विघायक हैं। दो बार खटीमा से विधायक रह चुके हैं।

उत्तराखंड भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेरी पार्टी ने एक सामान्य से कार्यकर्ता को सेवा का अवसर दिया है। जनता के मुद्दों पर हम सबका सहयोग लेकर काम करेंगे।

पुष्कर उत्तराखण्ड प्रदेश के अति सीमान्त जनपद पिथौरागढ की ग्राम सभा टुण्डी, तहसील डीडी हाट में जन्मे। इनके पिता सैनिक थे। प्राथमिक शिक्षा सरकारी स्कूलों से ग्रहण की। पुष्कर की तीन बहने हैं।

विधान सभा का नाम : 70, विधान सभा क्षेत्र, खटीमा, माता का नाम : श्रीमती विश्ना देवी, पत्नी का नाम : श्रीमती गीता धामी, शैक्षिक योग्यता : (क) शैक्षणिक योग्यता – स्नातकोत्तर, व्यावसायिक – मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध के मास्टर, जन्म तिथि : 16.09.1975, राजनितिक दल का नाम : भारतीय जनता पार्टी

तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद कई मुख्यमंत्रियों के नाम की चर्चा चल रही थी

राजनीतिक जीवन पुष्कर ने सन् 1990 से 1999 तक जिले से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न पदों में रहकर विद्यार्थी परिषद में कार्य किया।

उत्तराखण्ड राज्य गठन के उपरान्त पूर्व मुख्यमंत्री के साथ सलाहकार के रूप में 2002 तक कार्य किया। दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए सन 2002 से 2008 तक 6 वर्षो तक अनेकों रैलियां और सम्मेलन आयोजित किये। प्रदेश सरकार से स्थानीय युवाओं को 70 प्रतिशत आरक्षण राज्य के उद्योगों में दिलाने में सफलता प्राप्त की।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. www.thehindustankhabar.com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

द हिंदुस्तान खबर डॉट कॉम


Share Post

Read Previous

लद्दाख आने वाले सभी पर्यटकों के लिए निगेटिव टेस्ट अनवार्य

Read Next

मंदिरा बेदी के हाथो पति का अंतिम संस्कार होने पर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं

Leave a Reply

Most Popular