ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार: नीतीश कुमार सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज

बिहार: नीतीश कुमार सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज

बिहार: नीतीश कुमार सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज

Share Post

सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। वहीं आज सुबह 11 बजे नवगठित नीतीश कुमार सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक होगी।

बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। नीतीश कुमार ने सोमवार की शाम 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सत्ता की बागडोर संभाली है। राजभवन में बिहार के गवर्नर फागू चौहान ने नीतीश कुमार के अलावा 14 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

आपको बता दें कि नीतीश कुमार सरकार में मंगल पांडेय को छोड़कर सभी नए चेहरे हैं। सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे।

बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे।

वहीं आज सुबह 11 बजे नवगठित नीतीश कुमार सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक होगी। इसके अलावा 23 नवंबर को राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा।

23 नवंबर को ही नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा स्पीकर शपथ दिलवाएंगे। आपको बता दें कि 10 नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आये थे। एनडीए गठबंधन ने 125 सीटों पर जीत हासिल की और महागठबंधन के खाते में 110 सीटें ही आ सकीं।

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) 75 सीटों पर कब्जा जमाकर बिहार चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। जबकि कांग्रेस 70 सीटों में से 19 सीटें ही जीत सकी। इसके अलावा वाम दलों ने 16 सीटों पर विजय हासिल की है।

कृपया मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

कृपया मुझे ट्विटर पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

द हिंदुस्तान खबर डॉट कॉम


Share Post

Read Previous

दिल्ली प्रदूषण: राजधानी की हवा फिर हुई जहरीली, प्रदूषण की धुंध से विजिबिलिटी हुई कम

Read Next

विधायक प्रद्युम्न सिंह ने लगाया मंदिर में ‘हाथे’, उपचुनाव में जीत के बाद मांगी एक और मुराद

Leave a Reply

Most Popular