ब्रेकिंग न्यूज़

ठंड की विदाई नजदीक,दिल्ली में कोहरे का सिलसिला जारी, मौसम विभाग ने तापमान बढ़ने को लेकर किया अलर्ट

ठंड की विदाई नजदीक,दिल्ली में कोहरे का सिलसिला जारी, मौसम विभाग ने तापमान बढ़ने को लेकर किया अलर्ट

ठंड की विदाई नजदीक,दिल्ली में कोहरे का सिलसिला जारी, मौसम विभाग ने तापमान बढ़ने को लेकर किया अलर्ट

Share Post

दिल्ली में कोहरे का सिलसिल लगातार जारी है। जिसके कारण विजिबिलिटी कम रही। लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। वहीं ठंड की विदाई नजदीक है। जबकि दिल्ली में आसमान साफ होने के साथ तेज धूप निकली है।

कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था पर असर देखने को मिला। दिल्ली के कई हिस्सों से घने कोहरे की तस्वीरें सामने आई। मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में सुबह का तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस है। दिल्ली में अब सुबह और शाम की हल्की ठंड बची हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, तेज गर्मी पड़ने को लेकर अलर्ट किया है क्योंकि अगले तीन दिन में पारा और बढ़ सकता है।

इसके अलावा यहां एक बार फिर से पूरे हफ्ते कोहरे का असर दिख सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा बेहद घना, 51 से 200 मीटर के बीच घना, 201 से 500 के मीटर के बीच मध्यम और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को हल्का माना जाता है।

दिल्ली में कोहरे का सिलसिल लगातार जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस महीने का औसत अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आमतौर पर फरवरी के आखिरी सप्ताह में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचता है

लेकिन दिल्‍ली में 11 फरवरी को ही पारा 30 डिग्री हो गया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 22 फरवरी से अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान बढ़ने लगेगा। फरवरी के आखिर तक अध‍िकतम तापमान 30-31 डिग्री के बीच रह सकता है। ज

बकि न्‍यूनतम 12-13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि, सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा।

कृपया मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

कृपया मुझे ट्विटर पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

द हिंदुस्तान खबर डॉट कॉम


Share Post

Read Previous

नेपाल से लेकर उत्तराखंड तक भूकंप के झटके, कई इलाकों में घर से बाहर निकले लोग

Read Next

शादी से किया इंकार तो घर में घुसकर प्रेमी ने की नाबालिग लड़की की हत्याह

Leave a Reply

Most Popular