ब्रेकिंग न्यूज़

बलिया पत्रकार मर्डर केस में 6 आरोपी गिरफ्तार, डीआईजी में बताया क्यों की गयी हत्या….

बलिया पत्रकार मर्डर केस में 6 आरोपी गिरफ्तार, डीआईजी में बताया क्यों की गयी हत्या….

बलिया पत्रकार मर्डर केस में 6 आरोपी गिरफ्तार, डीआईजी में बताया क्यों की गयी हत्या….

Share Post

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र में सोमवार शाम पत्रकार रतन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यूपी के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया, पत्रकार की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी अरविंद सिंह, दिनेश सिंह और सुनील सिंह समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पत्रकार की हत्या जमीन विवाद में की गई है। डीआईजी (आजमगढ़ रेंज) सुभाष चंद्र दुबे ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मृतक एक पत्रकार थे। लेकिन, उनकी हत्या के पीछे पत्रकारिता का कोई लेना देना नहीं है।

उन्होंने बताया कि पत्रकार की हत्या दो पक्षों के बीच जमीनी रंजिश की वजह से की गई है। हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि बीते सोमवार को पत्रकार रतन सिंह को कुछ अपराधियों ने उनके घर के पास गोली मार दी थी। जिसके बाद तत्काल उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) देवेंद्र नाथ का कहना है झगड़े के दौरान पट्टीदारों ने पत्रकार रतन सिंह को गोली मारी थी। पत्रकार रतन सिंह की हत्या पर बलिया श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।

कृपया मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

कृपया मुझे ट्विटर पर फॉलो करें – द हिंदुस्तान खबर

द हिंदुस्तान खबर डॉट कॉम


Share Post

Read Previous

बागपत में खुलेआम खूनी खेल, घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या…

Read Next

कानपुर पुलिस लाइन में बैरक की छत गिरी, एक सिपाही की मौत….

Leave a Reply

Most Popular